राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ चीनी मिल में किसानों का प्रदर्शन


किसानों की तीनों मांगो पर बनी सहमति।

डोईवाला। डोईवाला चीनी मिल में चल रहा किसानों का प्रदर्शन राज्य मंत्री करण सिंह बोरा की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गया।
सयुक्त किसान मोर्चा के तमाम किसान अध्यक्ष दलजीत सिंह के नेतृत्व में 3 सूत्री मांगों को लेकर डोईवाला चीनी मिल के गेट पर धरने पर थे। किसानों का आरोप था कि मिल प्रशासन किसानों की अनदेखी कर किसानों के गन्ने की सप्लाई को प्रभावित कर रहा है।

किसानों का गन्ना भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है, वहीं गन्ने के मूल्य का निर्धारण भी अभी तक नहीं हुआ है। तीनों मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के तमाम किसान पूरे दिन बना शुगर मिल में प्रदर्शन करते रहे शाम को वन पंचायत परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री करण बोरा ने आकर किसानों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना।
और मिल प्रशासन के साथ वार्ता कर सभी मांगों पर सहमति बनाते हुए मध्यस्थता के बाद किसानों को समझाया और उनकी समस्याओं के निराकरण की बात कही। जिसके बाद किसानों का आंदोलन समाप्त हुआ।

