
डोईवाला। रविवार को थानों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा के संयोजन में बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विस चुनाव में पार्टी को जीत दिलवाने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।