अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

कोड़ियाला के पास 200 मीटर गहरी खाई से खून में लथपथ दो सगे भाइयों का रेस्क्यू

टिहरी। चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कोड़ियाला के पास खाई

में दो व्यक्ति बुरी तरह घायल है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर

SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के

तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित

कार्यवाही करते हुऐ लगभग 200 मीटर गहरी खायी में वेकल्पिक मार्ग द्वारा उतरकर दोनों

घायल व्यक्तियों तक पहुँच बनायी। उसके बाद दोनों घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने

के उपरान्त स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के

द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

 

*घायलों के नाम* :-

1. शिवम् दुबे पुत्र अजब सिंह

2. अनुराग दुबे पुत्र अजब सिंह

*निवासी* :- इटावा उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड से चौंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजे : राजीव महर्षि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!