इन जिलों में चल सकती हैं 50 से 60 कि0मी0/ घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, “यलो अलर्ट जारी”, बारिश-बर्फबारी का भी अनुमान

अगले चार दिनों बारिश़/बर्फबारी का अनुमान, तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी
देहरादून। अगले चार दिनों तक प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है।
जिससे कुछ स्थानों में हल्की बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने और उत्तराकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ और बागेश्वर में हल्की बारिश का अनुमान है।
बृहस्पतिवार को राज्य के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ वर्षा या बर्फबारी की संभावनाएं बन रही हैं।
जबकि शुक्रवार को प्रदेश में अनेकों स्थानों पर बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। इन चारों दिनों तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है।
तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी
देहरादून। बृहस्पतिवार के दिन देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी नैनीताल, उधम सिंह नगर जनपदों में चालीस से लेकर पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार गस्टिंग गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
शुक्रवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी नैनीताल, उधम सिंह नगर जनपदों में 50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार गस्टिंग गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर बृहस्पतिवार व शुक्रवार के लिए मौसम विभाग द्वारा यलो कलर का अलर्ट जारी किया गया है।