

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
प्रदेश के सभी जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावनाएं जताई गई हैं। लेकिन मौसम विभाग ने शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
शनिवार और रविवार को शीतलहर और कुछ स्थानों में पाला गिरने की संभावनाए जताई गई हैं। इन दो दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जिसके लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

