
देहरादून। मौसम विभाग ने कोहरा, बारिश व ओलावृष्टि के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिस कारण शनिवार से प्रदेश में मौसम के बिगड़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार कल बृहस्पतिवार के दिन प्रदेश के मैदानी इलाकों खासकर हरिद्वार उधमसिंह नगर में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
प्रदेश में शनिवार से मौसम करवट ले सकता है। शनिवार को देहरादून व हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई हैं।
शनिवार को गढ़वाल क्षेत्र के अनेक स्थानों व कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। शेष स्थानों में मौसम शुष्क रह सकता है।
रविवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश व 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की अनुमान जताया गया है।