
देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।
शुक्रवार को मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ जनपदों में हल्की वर्षा या बर्फबारी के आसार हैं। तीन हजार मीटर या उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं।
शनिवार को राज्य के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ जनपदों में हल्की बारिश और बर्फ पड़ने के आसार हैं। जबकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं। शेष स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। उधर बृहस्पतिवार के दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से मौसम काफी ठंड़ा रहा।