उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

होने लगा गर्मी का एहसास, हल्की रफ्तार में चलने लगे पंखे

Listen to this article

नदियों और नलकूपों का जलस्तर घटा

Dehradun. इस सदियों में नाममात्र की बारिश के कारण लोगों को सीजन से पहले ही गर्मी का एहसास होने लगा है।

जिस तरफ मौसम का चक्र बिगड़ा है। उससे इस बात की संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। जिससे दिन में हल्की रफ्तार में पंखे चलने लग गए हैं। बारिश की कमी के कारण पेयजल और सिंचाई के नलकूप अभी से हांफने लगे हैं। यदि ऐसी ही स्थिति रही तो गर्मी के दिनों में किसानों को सिंचाई और लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ेगा।

क्षेत्र की प्रमुख नदियों सौंग और जाखन में भी नाममात्र का पानी दिखाई दे रहा है। सिंचाई और पेयजल को नलकूप दिन और रात चलने लगे हैं। यदि ऐसी ही स्थिति रही तो लोगों को आने वाले दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल बारिश की कोई संभावनाएं दिखाई नहीं दे रही हैं। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री के लगभग पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:  लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!