
Uttarakhand. मौसम विभाग ने कल और परसों बारिश, ओलावृष्टि और शीतलहर के लिए यलो कलर का अलर्ट जारी किया है।
बृहस्पतिवार के दिन क्षेत्र में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। और रूक रूककर हल्की बूंदा बांदी होती रही। जिससे तापमान गिर गया। और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया। 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रहा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
शनिवार को भी प्रदेश में खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी करते हुए यलो कलर का अलर्ट जारी किया गया है।