उत्तराखंडखेलदेहरादूनराज्य

सहोदय स्कूल चैंपियनशिप: एनडीएस और फुट हिल्स एकेडमी ने बाजी मारी

होली एंजल स्कूल रेशम माजरी में सहोदय स्कूल चैंपियनशिप का हुआ समापन

Dehradun. होली एंजल स्कूल रेशम माजरी द्वारा आयोजित दो दिवसीय सहोदय इंटर स्कूल फुटबाल चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एनडीएस स्कूल श्यामपुर और बालक वर्ग में प्रथम स्थान फुट हिल्स एकेडमी ऋषिकेश ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में ऋषिकेश रीजन से कुल पंद्रह स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। द्वितीय दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि फुट हिल्स एकेडमी ऋषिकेश प्रधानाचार्य और सचिव सहोदय कॉम्प्लेक्स अनीता रतूड़ी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सहोदय की सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से सहोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों को एक दूसरे के साथ खेलने का अवसर मिलता है।
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एनडीएस स्कूल श्यामपुर ने द्वितीय स्थान डीएसबी स्कूल गुमानीवाला और तृतीय स्थान भागीरथी स्कूल ख़दरी ने प्राप्त किया।
वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान फुट हिल्स एकेडमी ऋषिकेश ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान होपवे स्कूल भानियावाला और तृतीय स्थान रेडियंट स्कूल डोईवाला ने प्राप्त किया।
होली एंजल स्कूल के निदेशक डॉक्टर आकाश कुसुम बछेती ने सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित मंमगाई, स्कूल कोच कुलवीर सिंह, रोशन पंत, ललिता कृष्ण स्वामी आदि मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!