अपराधउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन

गुच्चूपानी, देहरादून में पिकनिक मनाने आए तीन युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे, निकालने को चलाना पड़ा रेस्क्यू

देहरादून। गुच्चूपानी पिकनिक स्पॉट में नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में कुछ लोग फंसे होने की सूचना, आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF को प्राप्त हुई।

सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल महावीर चौहान के साथ टीम घटनास्थल पहुंची। यहां तीन युवक फंस गए थे । SDRF की रेस्क्यू टीम द्वारा तीनो युवकों को रोप के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

 

SDRF टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि तीनों युवक दिन में यहां घूमने आए थे व तैरते हुए पार चले गए। अचानक से जलस्तर बढ़ने पर वापस तैरने में असमर्थ रहे व वही फस गए।
युवकों के पहचान-
1- आयुष पांडे उम्र 19 वर्ष पुत्र श्री प्रमोद पांडे निवासी बंगाली कोठी ,T.H.D.C कॉलोनी
2- हर्षित शर्मा उम्र 19 वर्ष पुत्र श्री संजीव शर्मा निवासी मोहिनी रोड, डालनवाला
3- पर्व गुप्ता उम्र 21 वर्षपुत्र श्री अनूप गुप्ता निवासी कैनाल रोड, जाखन

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से नशे के सिंडिकेट को ध्वस्त करती दून पुलिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!