उत्तराखंड

‘वॉयस ऑफ पीस’ के मंच पर शहीदों के दस परिवारों को किया गया सम्मानित, प्रत्येक परिवार को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता

देहरादून। Tans Humanity Foundation के तत्वावधान में बुधवार को देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल्स यूनिवर्सिटी के प्रो. के.पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में ‘वॉयस ऑफ पीस’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवाद और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के परिवारों को सम्मान देना तथा उनके प्रति समाज की कृतज्ञता और एकजुटता व्यक्त करना था।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के दस वीर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंच से सभी दस परिवारों को सम्मान स्वरूप ₹50,000 प्रति परिवार की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

‘वॉयस ऑफ पीस’ केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन परिवारों के प्रति आभार, संवेदना और समर्थन व्यक्त करने की एक मानवीय पहल है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्रियजनों को खोया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से देशभक्ति, एकता, शांति और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया।

Tans Humanity Foundation की इस पहल का उद्देश्य शहीद परिवारों को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में उनके संघर्ष, त्याग और योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके साथ निरंतर खड़े रहने का संदेश देना है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी शहीद परिवारों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। ‘वॉयस ऑफ पीस’ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश के वीर जवानों का बलिदान और उनके परिवारों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!