अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

लच्छीवाला जंगल में भारी मात्रा में फेंकी गई दवाइयों के बाद “वन विभाग हुआ अलर्ट”, लगाए हिडन कैमरा

डोईवाला। लच्छीवाला वन रेंज में भारी मात्रा में फेंकी गई दवाइयों के बाद वन विभाग हुआ अलर्ट हो गया है।

जिस कारण वन विभाग की टीम ने जंगलों के आसपास हिडन कैमरा लगाए हैं। देहरादून-

हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनीमाई मंदिर से आगे जंगल मे अज्ञात द्वारा भारी मात्रा में

दवाइयां फेंकी गई हैं। जो बृहस्पतिवार सुबह तक वहीँ बिखरी पड़ी हुई थी। जिससे वन्य

 

लच्छीवाला वन रेंज में भारी मात्रा में फेंकी गई दवाइयां।

जीवों को ये दवाइयां खाने पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। इसके बाद लच्छीवाला वन रेंज

अधिकारियों को मीडिया ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा जंगल मे

पड़ी दवाइयों को वहाँ से हटाया गया। और जंगल के आसपास हिडन कैमरे लगाए गए।

लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल ने कहा कि जंगल में इस तरह की कोई भी गतिविधि

बर्दास्त नहीं की जाएगी। और पकड़े जाने पर वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!