उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

संक्रमण से बचने को इस बार घरों में किया योग

डोईवाला। लॉक डाउन और सूर्यग्रहण के कारण इस बार योग दिवस पर लोगों ने अपने घरों पर रहकर ही योग किया।

भाजपाईयों ने भी घरों में रहकर योग किया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सूक्ष्म कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग दिवस मनाया। कहा कि कोरोना काल के इस दौर में योग और भी अधिक किया जाना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए योग से अच्छा प्राकृतिक तरीका कोई दूसरा नहीं है। योग दिवस को मनाने में जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी, जिला मंत्री नीरज चौधरी, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सरदार राजकुमार, विनय कंडवाल, दिनेश कौशिक, अमर सिंह चौहान, अनुज गुलेरिया आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!