उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

समाज सुधार में आर्य समाज की भूमिका अग्रणी, डोईवाला में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

 

डोईवाला। रेलवे रोड डोईवाला में स्थित आर्य समाज मंदिर में एक आर्य परिवार परिचय व वरिष्ठ आर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें साप्ताहिक हवन कर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। भोगपुर से वरिष्ठ आर्य रतन सिंह, आर्य नगर से भगत सिंह, भानियावाला से राजपाल वर्मा, डोईवाला से आर्य समाज मंदिर प्रभारी सतपाल आनंद को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बॉबी शर्मा ने आर्य समाज द्वारा किए समाज सुधार के कार्यो पर प्रकाश ड़ाला।

इस अवसर पर ईश्वर चंद अग्रवाल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य विमला शर्मा, कंचन कपूर, सोनिया आर्य, छवि राही, सियाराम गिरी, सुरेंद्र वर्मा, जयदेव धीमान, सत्य प्रकाश राही, लव वर्मा, दीपक आनंद, अशोक शर्मा, विनोद कुमार, ओम राही उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!