अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, देहरादून का रहने वाला है आरोपी

चमोली। पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुए रविवार को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों

की चैकिंग के दौरान गौचर बैरियर के पास कैलाश खंडूड़ी (50) पुत्र स्वर्गीय अयोध्या

प्रसाद निवासी एकता विहार लेन नंबर 7 थाना रायपुर देहरादून संदिग्ध दिखाई दिया।

जिससे पूछताछ एवं चैकिंग की गयी, तो उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध चरस बरामद

की गयी। जिसकी कीमत लगभग रू0 1,50000 (एक लाख पचास हजार रूपये)

आंकी जा रही है। आरोपी के विरूद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर मु0अ0सं0- 09/2023, धारा

8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया।
ललिता प्रसाद लखेड़ा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!