उत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

हिमालयन पब्लिक स्कूल: 10वी और 12वी के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Dehradun. सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12 के परिणाम घोषित किया हैं। जिसमें हिमालयन पब्लिक स्कूल रेशम माजरी के सातवे बैच के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के छात्र अंकित बस्सी ने 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वंशिका अमोली ने 86.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कशिश  86% अंक प्राप्त कर तृतीया स्थान पर रही।

मोहित कुमार ने 85.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया। कार्तिक रावत और अदिति ने 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवा स्थान प्राप्त किया।


वहीं कक्षा 10 के परिणाम में विद्यालय की छात्रा शिवानी ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंशिका नेगी ने 91% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि आंचल 88.4% अंक प्राप्त कर तृतीया स्थान पर रही।

सृष्टि पंवार ने 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया। सनु ने 87.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

विद्यार्थियों की सफलता पर प्रबंधक गोपाल सिंह पाल ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपशिखा, उप प्रधानाचार्य ज्योति अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर दौलत सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!