उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

डोईवाला: स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर विधायक के की खेल मैदान के समतलीकरण की घोषणा

देहरादून। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत डोईवाला विधायक बृजभूषण ने सौडा सरोली से सिरवाल मार्ग में स्वच्छता व साफ-सफाई का कार्यक्रम किया।

साथ ही सिरवालगढ में आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण भी किया। विधायक द्वारा सिरवालगढ़ स्कूल में विधायक निधि से खेल मैदान के समतलीकरण की घोषणा के साथ-साथ विद्युत पोल को शिफ्ट करने की भी घोषणा की गई।

प्राथमिक विद्यालय सौडा पट्टियों का भी निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर भी भारत देश सिर उँचा किया है, उन्ही के जन्मदिवस के दिन से 2 अक्टूबर तक ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मनवाल, महीपाल सिंह कृषाली, भगवती सती, वीरेन्द्र पंवार, महेन्द्र पँवार, सुभाष मनवाल, इन्दु नेगी, सुमेधा पुरोहित, देवेश्वरी गौड़, इन्दु तिवाडी आदि सैकडों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!