अपराधउत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनराजनीति

आज सुबह थानों में गुलदार के हमले से भाजपा नेता के भाई घायल, अस्पताल में भर्ती

देहरादून। थानों में गुलदार के हमले से एक भाजपा नेता के भाई घायल हो गए। घायल को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

 

जॉलीग्रांट में किया जा रहा घायल का इलाज।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के करीब साढे पांच बजे थानों के कोटीमयचक ग्राम सभा में भाजपा नेता और बीस सुत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष दिवान सिंह रावत के चचेरे भाई

चरण सिंह रावत (52) पुत्र पूरण सिंह रावत अपने खेतों में सिंचाई के लिए गए हुए थे। वो उस वक्त सिंचाई के स्रोत की सफाई के लिए खेत के पास गए हुए थे।

तभी वहां पहले से बैठे हुए गुलदार ने चरण सिंह पर हमला बोल दिया। जिससे उनका दाया हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। चरण सिंह की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।

 

अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता के भाई।

घायल को तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रह है कि गुलदार खुद घायल है। और इससे पहले भी वो वहां देखा गया है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

लेकिन वहाँ पिंजरा लगते वक्त गुलदार ने दो वनकर्मियों पर भी हमला बोल दिया। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई।

बताया जा रहा है कि घायल गुलदार की कुछ देर बाद मौत हो गई। गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कर शव नष्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!