भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा, डोईवाला की कमान पूर्व सैनिक कंडवाल के नाम

देहरादून। भाजपा ने रायशुमारी और संगठन की चुनावी प्रक्रिया प्रक्रिया के बाद देहरादून जिले के लिए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
भाजपा ने डोईवाला विधानसभा में तीन मंडलों का गठन किया है। जिसमें नगर पालिका क्षेत्र को अलग से डोईवाला मंडल बनाया गया है। मुख्यमंत्री के चुनावी क्षेत्र डोईवाला में भाजपा ने एक पूर्व सैनिक पर भरोसा जताते हुए डोईवाला मंडल अध्यक्ष की कमान पूर्व सैनिक विनय कंडवाल को सौंपी है। डोईवाला के मंडल अध्यक्ष बनने पर विनय कंडवाल ने कहा कि भाजपा ने सभी सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान करते हुए उन्हे जो दायित्य दिया है। उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रानीपोखरी मंडल की कमान एक बार फिर राजेंद्र मनवाल को दी गई है। जबकि माजरीग्रांट में पूर्व प्रधान राजकुमार को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
देहरादून जिले में कालसी से दाताराम शर्मा, साहिया से अमर सिंह, त्यूनी बाबर से रतन सिंह, चकराता से मोनिका अग्रवाल, विकासनगर से गौरव चावला, विकासनगर ग्रामीण से अनुज गुलेरिया, हर्बटपुर से दिनेश कौशिक, शिवालिक ग्रामीण से विनोद कश्यप, सुद्धोवाला से सुखदेव फर्सवाण, सहसपुर से नवीन रावत, मसूरी से मोहन पेटवाल, श्यामपुर से गणेश सिंह रावत, वीरभद्र से अरविंद चौधरी और ऋषिकेश से दिनेश सती को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर और चुनाव अधिकारी सुरेश परिहार की संस्तुति और रायशुमारी आदि के बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।