अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

पिथौरागढ़- खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दस लोगों की मौत

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में खाई में एक बोलेरो वाहन गिर गया। जिसमें सवार दस लोगों की

मौत हो गई। जनपद नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि 1 होकरा

में एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF की आवश्यकता है। सूचना पर

पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र व पोस्ट कपकोट से ASI महिपाल सिंह के नेतृत्व

में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम

को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई

गोदाम के पास एक बोलेरो वाहन( UK 02 TA 10845) खाई में गिर गया है। इस वाहन में 10

लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर

में पूजा के लिए जा रहे थे। SDRF की दो रेस्क्यू टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर

वाहन में सवार 10 लोगों के शवों को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया।

*मृतकों के विवरण* :-

1) किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

2) धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट

8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर

9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर

10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!