अपराधउत्तराखंडदेहरादून

चंपावत के सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर बारातियों की गाड़ी खाई में गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत

चंपावत। टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला से शादी में शामिल होकर घर लौट रहे बारातियों की गाड़ी गहरी खाई में गिरने से 15 लोगो मे से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

जनपद चंपावत के सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उकरणो के घटनास्थल पर पहुंची ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुुड़म व ककनयी के मध्य हुआ है।मैक्स वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 15 लोग सवार थे। जिस में 13 लोगों की मौत की सूचना है ।

SDRF द्वारा दो घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया गया व शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सदन में उठाई मांग, स्व. डॉ. नित्यानंद जी के सम्मान में जारी हो डाक टिकट और मिले पद्म पुरस्कार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!