उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

होली एजंल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

स्कूल में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Dehradun. होली एंजेल स्कूल बाल दिवस और गुरू पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

स्कूल कोऑर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने स्कूली बच्चों को बाल दिवस के महत्व और गुरु पर्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जीवन में सदैव सद्मार्ग पर ही चलना चाहिए। विद्यार्थियों ने गुरुवाणी की सुंदर प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में स्कूल मैनेजर आरएल थपलियाल और प्रधानाचार्य अमित ममगाईं ने भी विचार रखे। स्कूल निदेशक आकाश कुसुम बछेती ने विभिन्न धर्मो के पर्व और त्योहारों को देश का गौरव बताया।

 

ये भी पढ़ें:  देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा; प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!