अपराधउत्तराखंडदेहरादून

सौंग नदी में बहती लाश को पांच किलोमीटर चलकर नदी से निकाला

देहरादून। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सौंग नदी से एक बहती हुई लाश को पांच किलोमीटर पैदल चलकर नदी से निकाला।

दोपहर दो बजे के लगभग नकरौंदा सौंग चार में एक लाश बहने की सूचना वन विभाग को मिली। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर सूचना हर्रावाला पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा एसडीआरएफ जौलीग्रांट को सूचना दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने नदी में बहती हुई लाश को निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। नदी के साथ पैदल पांच किलोमीटर चलकर किसी तरह एसडीआरएफ द्वारा लाश को निकाला गया। फिलहाल लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसडीआरएफ का कहना है कि लाश पांच से छह दिन पुरानी लग रही है।

ये भी पढ़ें:  SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!