अपराधउत्तर प्रदेशदेहरादून
देहरादून में मकान ढहने से गर्भवती महिला और एक बच्ची सहित तीन की मौत, एक अन्य महिला की तलाश जारी
देहरादून। देहरादून में एक मकान ढ़हने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो घायल लोगो को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक अन्य महिला की तलाश जारी है।
सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। घटना इंद्राकलोनी,चुक्कूवाला, देहरादून की है। घटना के दौरान मकान में कुल 6 लोग थे। जिसमें एक गर्भवती महिला और एक अन्य महिला की मौत हो गई है। एक आठ साल की बच्ची भी हादसे में मारी गई है।
01 : किरन , महिला उम्र लगभग वर्ष (मृत, गर्भवती)
02: सृष्टि, बच्ची उम्र लगभग 8 वर्ष (मृत)
03 : विमला देवी महिला (मृत) 37
04 : समीर चौहान पुरुष (जीवित) 30 वर्ष
05 : कृष,साल का बच्चा (जीवित) 10 वर्ष
एक अन्य महिला की सर्चिंग जारी है