उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

एयरपोर्ट पर दर्ज हुई 32 एमएम बारिश, मिली उमस भरी गर्मी से राहत

डोईवाला। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

पिछले कुछ दिनों से उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। पंखे और कूलर भी जवाब देने लगे थे। घरों में रखा सामान और फर्नीचर आदि भी छूने से गर्म महसूस हो रहा था। लेकिन बारिश से आखिरकार लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों को भी इसका लाभ मिला है।

एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह साढे आठ बजे तक क्षेत्र में कुल 32 एमएम वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज गई। बारिश से पहले न्यूनतम तापमान 24 से अधिक चल रहा था। जबकि बारिश के बाद बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अगले दिन दिनों के लिए देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!