उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

मीडिया कर्मियों को मॉस्क और सैनेटाइजर वितरित किए

डोईवाला। भाजपाईयों ने मीडिया कर्मियों को मॉस्क और सेनेटाइजर वितरित किए।

जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर के नेतृत्व में पत्रकार बंधुओं को सैनेटाइज़र व महिला मोर्चा द्वारा निर्मित फेस कवर वितरित किये गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान सभी मीडिया कर्मियों ने कोरोना योद्धाओं की तरह कार्य किया है। मीडिया कर्मियों ने पूरी मेहनत से सही और सटीक खबरें सरकार और लोगों तक पहुंचाई हैं। जिस कारण झूठी और भ्रामक खबरों पर काफी हद तक अंकुश लगा है।

जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि मीडिया पूरे लॉक डाउन के दौरान सभी को अपना पूरा सहयोग कर रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, महामंत्री पंकज शर्मा, मनवर नेगी, भारत मनचंदा, राजेंद्र वर्मा, संजय राठौड, संजय अग्रवाल, चंद्रमोहन कोठियाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों संग मनाई होली, कहा – होली रंगों, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!