अपराधउत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादून

प्रापर्टी डीलर ने की अपने दोस्त व जीवनवाला के रिटायर्ड शिक्षक की हत्या, खुलासा कर पुलिस के किए दो गिरफ्तार

पुलिस को खूब छकाया लेकिन कानून से हाथों बच नहीं पाया

देहरादून। दून पुलिस ने जीवनवाला से पिछले कई हफ्तों से लापता चल रहे रिटायर्ड शिक्षक की हत्या का खुलासा करते हुए शिक्षक के दोस्त समेत कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

दिनांक 31-08-2021 को पारेश्वर प्रसाद शर्मा पुत्र स्व0 सतेश्वर प्रसाद शर्मा नि0 जीवनवाला पो0ओ0 फतेहपुर टांडा तहसील डोईवाला दे0दून ने एक लिखित तहरीर दी कि दिनांक : 31-08-2021 को लगभग 5 से 6 बजे के बीच उनके चाचा सुभाष चन्द्र शर्मा रोज की तरह घूमने जीवनवाला, अठूरवाला रोड पर घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक उनका इंतजार करने पर भी वह घर वापस नहीं आए। तब से परिवार द्वारा उनको आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों के यहां ढूंढने की कोशिश की दूरभाष पर भी दूर के रिश्तेदारों से बात की परंतु उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। और उनका मोबाइल नम्बर भी स्विच ऑफ आ रहा है। वादी की लिखित तहरीर पर गुमशुदगी संख्या: 21/2021 गुमशुदा सुभाष चन्द शर्मा उपरोक्त पंजीकृत की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिनांक 30-08-2021 को गुमशुदा सुभाष चन्द्र शर्मा पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी जीवनवाला डोईवाला देहरादून अपने दोस्त आरोपी विजय जोशी (48) पुत्र स्व0 दर्शन लाल जोशी निवाली जीवनवाला के घर गया था। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से पाया गया कि गुमशुदा सुभाष चन्द्र शर्मा उसके घर में पहुचने से पहले ही विजय जोशी के घर पर दो अज्ञात व्यक्ति एक मोटर साईकिल से आये और काफी समय तक ये लोग विजय जोशी के घर पर ही रहे। और गुमशुदा भी इनके साथ ही विजय जोशी के घर पर रहा।

विजय जोशी गुमशुदा सुभाष चन्द्र शर्मा का काफी पुराना दोस्त था सुभाष चन्द्र के सारे व्यक्तिगत व जमीन सम्बन्धी काम आरोपी विजय जोशी ही किया करता था। और सुभाष चन्द्र शर्मा का विजय जोशी के उपर 4-5 लाख रुपये का उधार भी था। जिसे सुभाष चन्द्र शर्मा वापस मांग रहा था। लेकिन विजय जोशी अपनी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उधार वापिस नही दे पा रहा था। आरोपी विजय जोशी प्रापर्टी डीलिंग व ठेकेदारी का काम करता है। जिसका काम ठीक नही चल रहा था। इसके अतिरिक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने बलविन्दर सिह पुत्र कपूर सिंह निवासी जीवनवाला से एक प्लाट का सौदा 26 लाख रुपये में किया था। जो कि विजय जोशी के माध्यम से हुआ था, इस प्लाट का एग्रीमेन्ट अभियुक्त विजय जोशी ने चालाकी से अपने नाम कर दिया था।

ये भी पढ़ें:  केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक, तैयारियां जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

 

जांच में पुलिस को पता चला कि सुभाष चन्द्र शर्मा अविवाहित था और आरोपी विजय जोशी की पत्नी पर गलत नीयत रखता था । सुभाष चन्द्र शर्मा प्लाट को अपने नाम करवाने के लिये विजय जोशी पर दबाव बना रहा था लेकिन विजय जोशी प्लाट को स्वंय हडपना चाहता था । सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से पुलिस को पता चला कि घटना के दिन 30-08-2021 को जो दो व्यक्ति मोटर साइकिल पर विजय जोशी के घर आये थे उनमे से एक सतपाल पुत्र धनी राम निवासी खैरीकला नेपाली फार्म थाना रायवाला देहरादून व दूसरा वीरेन्द्र उर्फ रविन्द्र (29) पुत्र स्व0 छोटन निवासी ग्राम खैरीकला नेपालीफार्म थाना रायवाला थे। विजय जोशी ने इस दोनो को 5-5 लाख रुपये का लालच देकर सुभाष चन्द्र शर्मा की हत्या करने की योजना बनाई। 30-08-2021 को जन्माष्टमी का त्यौहार होने के कारण अभियुक्त विजय जोशी की पत्नी अपने बच्चो को लेकर अपने मायके जौलीग्राण्ट गयी थी।

मौका पाकर विजय जोशी ने सतपाल व वीरेन्द्र उपरोक्त के साथ मिलकर सुभाष चन्द्र जोशी की हत्या कर दी। और उसी रात शव की पहचान मिटाने के मकसद से शव के कपडे उतारकर शव को सौंग नदी में फेक दिया। शव दिनांक 14-09-2021 को सौंग नदी के किनारे बरामद हुआ था। विजय जोशी की निशानदेही पर मृतक सुभाष चन्द्र शर्मा के घटना के दिन पहने कपडो को बरामद कर आरोपी विरेन्द्र उर्फ रविन्द्र से मृतक के दो पास बुक व दो चैक बुक बरामद की गयी हैं। विजय जोशी व अभियुक्त वीरेन्द्र उर्फ रविन्द्र को गिरफ्तार किया गया है वहीं तीसरा आरोपी सतपाल फरार है। जिसके गिरफ्तारी के प्रयास जारी है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!