अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराज्य

कोलूखेत टोल टैक्स, मसूरी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरा दिल्ली का युवक

Dehradun. कोलूखेत टोल टैक्स, मसूरी के पास एक दिल्ली का एक व्यक्ति खाई में गिर गया।

सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून से एस.डी.आर.एफ को सूचना दी गई कि कोलूखेत टोल टैक्स, मसूरी के पास एक व्यक्ति खाई में गिरा गया है।

उक्त सूचना पर एस.डी.आर.एफ पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी विजेंद्र कुड़ियाल के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि 100 मीटर गहरी खाई में एक युवक गिरा हुआ है। टीम द्वारा तुरन्त रोप के माध्यम से खाई में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई और रोप स्ट्रेचर की मदद से घायल व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर खाई से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

*घायल व्यक्ति का विवरण* :-
विपुल पुत्र श्री पन्ना लाल
निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली

ये भी पढ़ें:  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सदन में उठाई मांग, स्व. डॉ. नित्यानंद जी के सम्मान में जारी हो डाक टिकट और मिले पद्म पुरस्कार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!