Uncategorized

प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार दिव्यांशी और आर्यन को मिला

बेस्ट एथलीट का पुरस्कार आर्यन मेवार और मोनिका दिया गया

Dehradun. होली एंजल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट इन्विक्टस में प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार सीनियर वर्ग में दिव्यांशी मेवाड़ और आर्यन रावत को दिया गया।

जूनियर वर्ग में अनिक्षा और सचिन को पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार आर्यन मेवाड़ व मोनिका को दिया गया।

जूनियर वर्ग में रितिक व श्रेया को सम्मानित किया गया।

इस स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ देवी प्रसाद बछेती और डॉ यामिनी बछेती ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

जिससे विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है। स्पोर्टस मीट के 50 मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग में प्रथम कबीर,

द्वितीय रुद्र पटेल, बालिका जूनियर वर्ग में प्रथम विदुषी, द्वितीय स्थान वान्या ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की प्रोग्रेस रेस में प्रथम स्थान शिविका, द्वितीय स्थान ऋतिक ने प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मोनिका, द्वितीय पावनी शर्मा और तृतीय स्थान पावनी सैनी ने प्राप्त किया।

बालक वर्ग में प्रथम स्थान आशीष, द्वितीय आर्यन मेवार और तृतीय कृष राणा रहे। सीनियर वर्ग की आर्म रेसलिंग में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आराध्या,

द्वितीय इशानी और तृतीय स्थान दिव्यांशी मेवार ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान आर्यन रावत, द्वितीय स्थान दिव्यांश और तृतीय स्थान पर शिवांश रहे।

दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स इन्विक्टस में प्रथम स्थान रूबी सदन, द्वितीय स्थान एमराल्ड सदन और तृतीय स्थान सैफायर सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक नीलू गौर, खेल प्रशिक्षक कुलवीर, मीनाक्षी, प्रीति चौधरी रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!