उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

सौंग नदी में बहे युवक की लाश एक किलोमीटर दूर मिली

Dehradun. एसडीआरएफ की टीम ने सोंग नदी में बहे एक 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया है।

थाना रायपुर द्वारा एसडीआरएफ को बताया गया कि सोडा सरोडी के पास सोंग नदी में पैर फिसलने से एक लड़का बह गया है। जिसके बाद लापता की तलाश में सर्च व रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया गया।

एसडीआरएफ टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि लापता किशोर का नाम अमन डिमरी (15) पुत्र कैलाश डिमरी हाल निवासी नथुआवाला है। जो अपने अन्य दोस्तों के साथ सौडा सरौली में सोंग नदी मे गया था। और अचानक पैर फिसलने से बह गया।

सर्चिंग के दौरान किशोर का शव टीम द्वारा घटनास्थल से लगभग 01 किमी आगे बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!