उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस ने पुतला फूंककर केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

डोईवाला। जिला कांग्रेस कमेटी परवादून ने श्यामपुर गुमानीवाला में भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा रोडवेज की बसों के किराए में दोगुना वृद्धि करना, देश में लगातार निरंतर हर दिन डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ना, भारत चीन बॉर्डर पर चीन द्वारा हिंदुस्तान के अंदर घुस कर देश के फौजियों को मारना बर्दाश्त से बाहर है।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि हिंदुस्तान का कोई भी सैनिक चीन के कब्जे में नहीं है। और अगले ही दिन चीन ने भारत के 10 फौजियों को रिहा किया। जिससे पता चलता है कि सरकार ने गलत जानकारी दी है। पिछले कुछ महीनों से गलवान घाटी में चीनी सेना के टेंट लग रहे थे। इसके बावजूद सरकार ने चुप्पी साधे रखी।

सोशल डिस्टेंसिंग के अंतर्गत इस पुतला दहन कार्यक्रम किया गया पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पीसीसी के, मेंबर जयेंद्र रमोला, जिला महामंत्री राजेंद्र गैरोला, भट्टोवाला पूर्व प्रधान सतीश रावत,

नवीन देशवाल, श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, वीरपाल राणा, खुमेर रा़वत, र्देवेन्द्र बैलवाल, खुमेर रा़वत, बिनोद गैरोला, दीपक नेगी, सुभाष जखमोला, प्रदीप चंद्रा, जयपाल बिट्टू, विजयपाल रावत, विजय नौटियाल, सुरेश, बिनोद गैरोला विकास, गब्बर, आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!