उत्तराखंडदेहरादून

थापा इलेक्ट्रॉनिक्स के जितेन्द्र थापा के निधन से शोक की लहर

डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला के अंतर्गत वार्ड संख्या एक मिसरवाला निवासी जितेंद्र थापा (46) पुत्र स्व0 राम सिंह थापा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया। जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

देर रात उन्हें जॉलीग्रांट ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बड़े भाई देवेंद्र सिंह थापा ने कहा कि रविवार को जितेंद्र थापा का सोंग नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

देवेंद्र सिंह थापा की भानियावाला थानों रोड में थापा इलेक्ट्रॉनिक्स की काफी पुरानी दुकान है। और उनके छोटे भाई जितेंद्र थापा उन्ही के साथ कार्य करते थे।

सभासद मनीष धीमान, राजेश भट्ट, ईश्वर रौथान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत,नरेंद्र नेगी, सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी और अन्य क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

देवेंद्र सिंह थापा मोबाइल नम्बर:9758523760

ये भी पढ़ें:  बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार : विकेश नेगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!