उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला शुगर मिल: बगैर चीफ इंजीनियर के ही चीनी उत्पदन का बना ड़ाला इतना बड़ा रिकार्ड

देहरादून। डोईवाला शुगर मिल द्वारा बगैर चीफ इंजीनियर के एक दिन में 2,900

कुंतल चीनी बनाकर एक रिकार्ड कायम किया गया है। बीते सोमवार को चीनी मिल

में मुख्य अभियन्ता के बिना ही डोईवाला चीनी मिल में 25,250 कुन्तल गन्ना पेराई कर 2,900 कुन्तल रिकॉर्ड चीनी का

उत्पादन कर मिल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। जो कि मिल के

इतिहास में इससे पहले कभी भी नहीं हुआ है। अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने कहा

कि एक दिन में 2,900 कुन्तल चीनी उत्पादन का श्रेय मिल में तैनात

अधिकारियों/कर्मचारियों और क्षेत्र के किसानों को दिया जाना चाहिए।

 

अधिशासी निदेशक डीपी सिंह।

अच्छे कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रोत्साहित करना व लापरवाही करने वाले

कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई से चीनी मिल में रिकवरी बेहतर हुई है। वहीं किसानों

को उनके गन्ने का भुगतान भी समय पर किया जा रहा है। जिससे चीनी मिल एक

नया इतिहास लिख रही है।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!