उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

भानियावाला में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में परोसा गया गुड और मुंगफली, शामिल हुए पूर्व सीएम हरीश रावत

पूर्व पीएम आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई

देहरादून। कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।

साथ ही भारत के पहले गृह मंत्री भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती भी मनाई गई। अठुरवाला संघर्ष समिति द्वारा भानियावाला में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश द्वारा महिलाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्जवलन से हुई।

हरीश रावत ने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्री, महिला समूहों, कीर्तन मंडली और पूर्व सैनिकों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इसके बाद चौपाल कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने लोगों से संवाद किया। महिला समूहों और कीर्तन मंडली द्वारा गढवाली गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए।

जिसके बाद हरीश रावत रानीपोखरी में दीपावली के उपलक्ष में आयोजित मेले में शामिल होने पहुंचे। उनका डोईवाला में कई स्थानों पर कार्यक्रम रखा हुआ है। चौपाल में महिलाओं और ग्रामीणों को पत्तल में गुड और मुंगफली परोसो गए। गुड और मुंगफली का स्वाद लेते हुए हरीश रावत ने नृत्य और गढवाली गीत गा रही महिला समूहों का तालियां बजाकर उत्साह बढाया।

चौपाल और गीत संगीत का कार्यक्रम काफी देर तक चलता रहा। जिसका लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी आनंद लिया। कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण भी शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, मनोज नौटियाल, करतार नेगी, आशीष बिज्लवाण, मोहित उनियाल, राहुल सैनी, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।

हरीश रावत ने इन्हे किया सम्मानित

डोईवाला। हरीश रावत ने नारी शक्ति स्वरूप महिला प्रदेश संगठन की अध्यक्ष गीता मोर्य, कोषाध्यक्ष कोमल देवी, सचिव रीता नेगी, सहसचिव नंदा देवी, महामंत्री फरजाना, ब्लॉक अध्यक्ष विकासनगर राखी ठाकुर, आंगनबाड़ी प्रांतीय सचिव शीला बहुगुणा, पूर्व सैनिक प्रवीन सिंह चौहान, सत्ते सिंह, सुजान सिंह, उत्तम सिंह, बेताल सिंह, कृपाल सिंह, भगवान सिंह,  आशा कार्यकत्री माया रावत, प्रतिभा बिज्लवाण, ऊषा नौटियाल, राजकुमारी सजवाण, पूनम कंडवाल, बबीता चौहान और विभिन्न कीर्तन मंडियों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड को रेल बजट में 4,641 करोड़ का हुआ आवंटन, उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है विकसित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!