उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

होली एंजल स्कूल में वार्षिकोत्सव पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Dehradun . होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय का वार्षिक समारोह अभिव्यक्ति धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न राज्यों के नृत्य, नाटक और विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।

मुख्य अतिथि डॉ आरुषि पोखरियाल, विद्यालय निदेशक डॉ आकाश कुसुम बछेती, सचिव प्रभा बछेती, डॉ यामिनी बछेती ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा से जीवन का उद्देश्य समझ में आता है। शिक्षा से बड़ा धन दुनिया में कोई नहीं है। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ माधुरी बड़थ्वाल ने कहा कि पढाई में लोक संस्कृति और लोक त्योहारों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

अपनी स्थानीय बोली और संस्कृति की समझ बच्चों को जरूरी होनी चाहिए। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, रेट्रो डांस, रैंप वॉक, पंजाबी लोकनृत्य, नेपाली नृत्य, राजस्थानी नृत्य, गुजराती नृत्य, इंडियन डांस फ्यूज़न की प्रस्तुति दी।

बच्चों द्वारा चार युगों पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। जिसमें सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग के बारे में बताया गया। सतयुग में राजा हरिश्चंद्र के त्याग और बलिदान, त्रेतायुग में विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम के पराक्रम,

द्वापर में भगवान कृष्ण और महाभारत और कलयुग में बारे में बताया गया कि इस युग में पाप अपने चरम पर पहुंचेगा। जिसमें सत्य की कमी, नैतिकता का पतन, धन की पूजा, पारिवारिक संबध कमजोर, अन्याय और भ्रष्टाचार बढेगा।

स्वास्थ और आयु में कमी होगी। हिंसा और आपदाएं प्रचंड रूप दिखाएंगी। कोऑर्डिनेटर हरप्रीत कौर, सुमन, पूनम, माया, साहिल, चैतन्य, अक्षिता रावत, सरबजीत कौर, विनायक पाल, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पुष्पांजलि गौर, प्रधानाचार्य अमित ममगाईं आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!