अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

प्रशिक्षु IPS ने संभाली Doiwala कोतवाली की कमान, कहा प्राथमिकताओं से करेंगे समस्याओं का समाधान

देहरादून। प्रशिक्षु आईपीएस चंद्रशेखर आर घोड़के ने डोईवाला कोतवाली की कमान संभाल ली है।

कोतवाली की कमान संभालते ही प्रशिक्षु आईपीएस ने कहा कि प्राथमिकताओं के आधार पर वो समस्याओं का समाधान करेंगे।

इस दौरान उन्होंने कोतवाली में प्रेस क्लब डोईवाला के पत्रकारों से भी बातचीत की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व संरक्षक सम्पूर्ण सिंह रावत ने

प्रशिक्षु आईपीएस से कहा कि क्षेत्र में युवा वर्ग व स्कूली बच्चे घातक नशे की चपेट में आ रहे हैं। जिस पर कड़ाई से कार्यवाई की जानी चाहिए।

प्रेस क्लब महामंत्री सीएम कोठियाल ने कहा कि जोलीग्रांट, भानियावाला मुख्य बाजार में छोटे-छोटे बच्चे भीख मांगते दिखाई दे रहे हैं। जो बाजार खरीददारी करने गए लोगों के पीछे पड़ जाते हैं।

नवल यादव ने मिल रोड पर जाम से लोगों को हो रही परेशानियों की बात रखी। इस अवसर पर राजेंद्र वर्मा, ज्योति यादव, प्रीतम वर्मा, भाजपा नेता संजीव सैनी,

रामकिशन, बलविंदर सिंह,रजनीश सैनी , संजय राठौड़, प्रियांशु सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!