अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

कुँआवाला में “जेसीबी ने युवक को कुचला”, जेसीबी चालक व कंपनी पर मुकदमा दर्ज

डोईवाला। डोईवाला कोतवाली में जेसीबी द्वारा एक युवक को कुचलने को लेकर जेसीबी

चालक व कंपनी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बृहस्पतिवार को बलवीर सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी सैनिक कालोनी लाईन न0 5 नकरौंदा

ने थाना डोईवाला पर तहरीर दी कि उनका भतीजा आमोद सिंह विंडलास अपार्टमैन्ट,

कुआवाला में मशीन सहायक का काम करता था, जो बीते बुधवार को बिडलास अपार्टमैन्ट

कुआवाला मे कार्य कर रहा था, जिसको जेसीबी (यूके07डीएच-8919) के अज्ञात

चालक द्वारा कुचल दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। और कम्पनी के किसी अधिकारी/

कर्मचारी द्वारा मृतक के परिवारजनो को कोई जानकारी नहीं दी गई। तहरीर के आधार पर

थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 41/2023 धारा 304 भादवि बनाम अज्ञात वाहन चालक

जेसीबी (यूके07डीएच-8919) व विंडलास कम्पनी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!