अपराधउत्तराखंडदेहरादून

आठ वर्षीय बच्ची को मुंह मे दबाकर ले गया गुलदार, सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद

पिथौरागढ़। 19 सितम्बर की रात्रि DCR पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि बजेठी गांव में एक बच्चे को गुलदार उठा ले गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट पिथौरागढ़ से SI राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम ततकाल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि लगभग 08 बजे गुलदार द्वारा बच्ची पर हमला किया गया और उठा कर ले गया, परिजनों संग स्थानीय लोग भी बच्ची को ढूंढ रहे है। बच्ची का नाम करिश्मा पुत्री पुष्कर विश्वकर्मा उम्र 08 वर्ष है।

SDRF टीम, फारेस्ट गॉर्ड व स्थानीय लोगो द्वारा रात भर सर्च करने के पश्चात उक्त बच्ची का शव घर से 50-60 मीटर नीचे गदेरे से बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  संगीत और संस्कृति के संग आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ तीन दिवसीय उत्सव ‘लम्हे – 2026’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!