उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

भानियावाला तिराहे पर गढ्ढों, धूल से राहगीर और लोग परेशान

कभी गंदा पानी तो कभी धूल के गुब्बार उठने से कोरोनाकाल में मुसीबत

डोईवाला। भानियावाला तिराहे पर बने गढ्ढों और वाहनों के चलने से उठते धूल के गुब्बार से राहगीरों के साथ ही आसपास के मकानों में रह रहे लोग परेशान हैं।

भानियावाला तिहारे और तिराहे से हरिद्वार रोड की तरफ 200 मीटर के दायरे में गढ्ढों और वाहन चलते समय उठने वाली धूल से लोगों की परेशानी काफी बढ गई है। पिछले 8 महीने से भी अधिक समय से टुटा हुआ देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्घटनाओं को न्योता तो दे ही रहा है।

साथ ही दिन भर धूल के उठते गुब्बार के कारण सभी के लिए परेशानी पैदा कर रहा है।  मार्ग से बड़ी बड़ी जेसीबी गाड़ियां, लोडर, 10 टायर, 20 टायर, बड़े बड़े वाहन, छोटी कारें और हजारों वाहन यहां से रोज गुजरते हैं। जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए काफी परेशानी हो गई है।

भानियावाला निवासी विकास गुप्ता ने कहा कि इस समस्या को पीडब्ल्यूडी ऑफिस जाकर और प्रशासन को भी कई बार बताया पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। कोरोनाकाल में धूल को फांक रहे लोग बीमारी को लेकर डरे हुए हैं।

खासकर बच्चे और बुजुर्ग लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग की सुध संबधित विभाग और प्रशासन नहीं ले रहा है तो दूसरे मार्गो की स्थिति समझी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!