उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं ऐश्वर्य हेतु केदारनाथ धाम में होगा भव्य पूजन एवं अभिषेक

श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में मंदिर समिति के तत्वावधान में गौ माता पूजन किया गया। श्री केदारनाथ धाम में सावन मास में गौ माता के ताज़े दूध से बाबा का अभिषेक किया जाएगा। सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं ऐश्वर्य हेतु पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने समस्त शिवभक्तों को पवित्र सावन मास की शुभकामनाएँ दी हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले – विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!