उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराज्य

चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ के कपाट 20 मई को खुलेंगे

बुधवार को गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर से भोले की डोली कैलाश को हुई रवाना

चमोली। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की डोली बुधवार को गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर

परिसर से कैलाश के लिए रवाना हो गई है। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भोले अपने

ग्रीष्मकालीन प्रवास कैलाश को रवाना हुए। हिमालय के मखमली बुग्यालों के मध्य स्थित

पंच केदार में शामिल भगवान रुद्रनाथ के कपाट 20 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे। आभूषण और

फूलों से सजी चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रवाना हुई।

सैकड़ों की संख्या में श्रद्वालु उत्सव डोली के साथ गए। दो दिनों की कठिन पैदल यात्रा में

उत्सव डोली पहले दिन ल्वींठी बुग्याल तथा अगले दिन 18 मई को रूद्रनाथ पहुॅचेगी।

भगवान रूद्रनाथ मंदिर के कपाट 20 मई को पौराणिक राीति रिवाजों और परंपराओं के बीच

ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्वालुओं के दर्शनों को खोले जाएंगे।

ललिता प्रसाद लखेड़ा

ये भी पढ़ें:  मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!