उत्तराखंड

रेलवे ने टनकपुर से चलने वाली पांच ट्रेन के समय में किया बदलाव, ये रहा शेड्यूल..

टनकपुर (चंपावत)- पहाड़ों से मैदानी इलाकों को सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है कि रेलवे ने टनकपुर से चलने वाली पांच ट्रेन के समय में बदलाव किया है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होने वाली टनकपुर-मथुरा (05062) विशेष ट्रेन अब सुबह 4:45 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा टनकपुर से पीलीभीत के लिए सुबह 6:50 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05394) अब 7:05 बजे, टनकपुर से कासगंज के लिए दोपहर 12:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05342) अब दोपहर 12 बजे रवाना होगी।

इसी तरह टनकपुर से बरेली के लिए दोपहर 3:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05322) अब 3:30 बजे और टनकपुर से पीलीभीत के लिए शाम 6:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05392) अब शाम 5:30 बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें:  राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!