उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

अखिलेश का 48वां जन्मदिन सादगी से मनाया

डोईवाला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव का 48 वॉ जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी युव जन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने डोईवाला में एक संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा गया कि सपा का संकल्प समृद्धशाली उत्तराखंड का समग्र विकास करना है। यह संकल्प पत्र सपा कार्यकर्ता पचास हजार परिवार तक पहुचाएंगे। और पचास हज़ार परिवारों के मोबाइल नम्बर लेकर यह प्रदेश कार्यलय में जमा कराएंगे। जन्मदिन के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संकल्प दिवस के रूप मनाया गया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव टामस मैसी, युव जन सभा जिला अध्यक्ष आशीष यादव, जिला सचिव हरिकिशन चौहान, युव जन सभा नगर अध्यक्ष सलीम अन्सारी, न्यूटन मैसी आदि उपस्तिथ रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 75 करोड़ की धनराशि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!