अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

बागेश्वर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी वैगनआर- 4 की मौत, 4 वर्षीय बच्ची व महिला घायल

बागेश्वर। बागेश्वर में 100 मीटर गहरी खाई में एक वैगनआर कार गिर गई।

जिसमे 4 लोगो की मौत हो गई। वही इस हादसे में एक 4 वर्षीय बच्ची व एक महिला घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल HC टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन वैगनआर कार(UA 04 E 4727) है ,जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है।

वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे। जिनमे से एक महिला व बच्ची को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतकों का विवरण*:-

1) दरपान सिंह S/O दान सिंह – उम्र 60 वर्ष ,ग्राम बिन्दुखत्ता

2) लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र – 55 वर्ष , ग्राम – चेटानगड

3) गोपुनी देवी w/O गोपाल सिंह उम्र- 62 वर्ष , ग्राम – चेटानगढ़

4) आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार

*घायलों का विवरण*:-

(5) ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र – 4 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

(6) पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!