उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

भाजपा ने जारी की उत्तराखंड में प्रत्याशियों की दूसरी सूची, डोईवाला और टिहरी पर महा सस्पेंस जारी

देहरादून। भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लेकिन इस सूची में भी राज्य की सबसे हॉट सीट डोईवाला में प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। वहीं टिहरी पर भी अभी तक संस्पेंस बरकरार है।

भाजपा ने पहले कुल 59 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। और अब नौ प्रत्याशियों की और सूची जारी की है। जिसमें केदारनाथ से शैला रानी रावत, झबरेडा से राजपाल सिंह, पिरानकलियर से मुनीश सैनी, कोटद्वार से रीतू भूषण खंडूरी, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा,

लालकुंआ से मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, रूद्रपुर से शिव अरोडा का नाम सूची में है। जबकि प्रदेश की 70 विस सीटों में से डोईवाला और टिहरी पर अभी भी संस्पेंस जारी है।

दूसरी लिस्ट में भाजपा के दो और विधायको का टिकट कटा है। रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल की जगह जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल का टिकट भी कटा है।  कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूरी को मैदान में उतारा गया है। जनरल खंडूरी के बाद उनकी बेटी भी कोटद्वार से चुनाव लड़ेगी। खंडूरी 2012 में चुनाव हार गए थे। उन्हें कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी ने हराया था।

टिहरी और डोईवाला पर गुरुवार को प्रतियासी घोषित किए जाएंगे। कल किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। और ऐसा हुआ तो टिहरी से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। जबकि डोईवाला में भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी मोहित उनियाल को शिकस्त देने को प्रत्याशी तलाश रही है।

ये भी पढ़ें:  काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!