उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराज्यविदेश

केदारनाथ धाम में निर्माण सामाग्री पहुंचाने को चिनुक ने फिर शुरू की अपनी उड़ान

गौचर चमोली। केदारनाथ धाम में निर्माण सामाग्री पहुंचाने के लिऐ गौचर हवाई पट्टी से चिनुक हेलीकॉप्टर की आवाजाही फिर शुरू कर दी गई है।

केदारनाथ में पुननिर्माण एवं  नवनिर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिऐ वायु सेना के चिनुक हेलीकॉप्टर के माध्यम से विभिन्न निर्माण सामग्री का परिवहन का कार्य यहां हेलीपैड से पुनः प्रारंभ हो गया है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुननिर्माण एवं नवनिर्माण कार्य को समयवद्धता के साथ पूर्ण करने के लिऐ जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

केदार पुरी में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिऐ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिऐ वायु सेना से चिनुक हेलीकॉप्टर की मदद ली गई है।

करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में 20 किलोमीटर से अधिक का कठिन ट्रैक पार कर पहुंचा जाता है। ऐसे में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिऐ वायु सेना के चिनुक हेलीकॉप्टर के माध्यम से निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम को लगातार भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। जिससे मंदिर को और सुंदर बनाया जा सके।

 

ललिता प्रसाद लखेड़ा की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!