उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावनाएं, हल्की ठंड़ शुरू

देहरादून मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं बुधवार के दिन पर्वतीय क्षेत्रों कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।

4000 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उधर पारा गिरने के कारण सुबह और शाम पारा गिरने के कारण हल्की ठंड़ शुरू हो गई है। आसमान में बादल छाने के कारण क्षेत्र के किसानों को धान की फसल खराब होने का डर सता रहा है। क्षेत्र में धान की फसल पककर तैयार है। किसानों को मौसम के साफ होने का इंतजार है।

एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जिससे लोगों को खासकर सुबह और शाम ठंड़ महसूस होने लगी है। और पंखों, कूलरों आदि की रफ्तार भी कम हो गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम 19.3 डिग्री दर्ज किया।

 

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!