उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसमराज्य

Uttarakhand heavy rain alert:  इन जिलों में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग ने राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में रविवार को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार के दिन देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि बुधवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिलों में बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे साफ है कि अगले कुछ दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

प्रदेश के बाकि जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। हांलाकि मौसम विभाग के अनुसार अभी तक बारिश ने कोई खास रिकार्ड नहीं बनाया है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!