उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसमराजनीतिराज्य

मिल सकती है भीषण गर्मी से निजात, रविवार से इन इलाकों में बारिश की संभावनाएं

देहरादून। लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिन में पारा 41 से ऊपर चल रहा है। खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी से लोग बेहाल हैं।

लेकिन मौसम विभाग से एक अच्छी खबर आई है। रविवार से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावनाएं बताई गई हैं।

शनिवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों को हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। मैदानी इलाकों में हल्की हवाएं चल सकती हैं।

रविवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।

शेष स्थानों में मौसम शुष्क और हल्की हवाएं चल सकती हैं। सोमवार व मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश शेष इलाको में मौसम शुष्क व सतही हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा का ऐतिहासिक अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!